सीएमओ ने ली जिला सलाहकार समिति की बैठक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. शिवमोहन शुक्ला ने सीएमओ कार्यालय में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक ली। बैठक में जनपद के पंजीकृत 32 अल्ट्रासाउंड व इमेजिंग केंद्रों की समीक्षा की गई। बैठक में एक रेडियोलॉजिस्ट द्वारा एक से अधिक मशीनों के संचालन वाले निजी केंद्रों की नियमित निगरानी का निर्णय लिया गया।
सीएमओ ने जिला चिकित्सालय में रखी पुरानी सीटी स्कैन मशीन की तकनीकी जांच कर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। समिति द्वारा मधुर नर्सिंग होम श्रीनगर, द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल सतपुली, मां कामाख्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोटद्वार व किलकारी मैटरनिटी सेंटर कोटद्वार से जुड़े पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रस्तावों को नियमों के अनुरूप स्वीकृति दी गई। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंग चयन के विरुद्ध जन-जागरूकता के लिए ई-शपथ पोर्टल के नवीनीकरण के लिए 24,426 की धनराशि स्वीकृत की। बैठक में एसीएमओ/कार्यक्रम अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. विनय कुमार त्यागी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेन जंगपांगी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप भट्ट, डीआईओ योगेश पोखरियाल एवं जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *