सीएम के कोआर्डिनेट दानू पहुंचे गैरसैंण भाजपाईयों ने किया स्वागत

Spread the love

चमोली। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कोआर्डिनेटर दलवीर दानू के पहली बार गैरसैंण पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गैरसैंण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी रूबरू कराया, लोनिवि के गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में मंडल अध्यक्ष महावीर रावत, नगर अध्यक्ष मंगल नारायण, नपं के पूर्व अध्यक्ष गंगा पंवार, जिमं अवतार नेगी,पूर्व जिपं सदस्य खिलाफ गुसाईं, वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़, बुद्घिबल्लभ, दिनेश, वीरेन्द्र सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलवीर दानू का स्वागत किया। इस अवसर पर दानू को कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित रामगंगा नदी में झील निर्माण कार्य में तेजी लाने, लंबित पुलों एवं सड़कों को तुरंत वित्तीय स्वीति प्रदान करने, गैरसैंण विकास प्राधिकरण मद में धनराशि जारी करने की मांग की। सीएम के कोआर्डिनेटर दानू ने इन समस्याओं को सीएम के सम्मुख रखने का भरोषा कार्यकर्ताओं को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *