सीएम का टनकपुर दौरा, पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता रहे नजरबंद

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर व बनबसा आगमन पर पुलिस ने सुरक्षा व अन्य कारणों के चलते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं को कोतवाली में रखने के बाद दौरा निपटने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सीएम के दौरे से पूर्व ही उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह कदम ऐहतियातन उठाया गया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने 16 अक्टूबर को भी सीएम के टनकपुर दौरे का विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी को पीलीभीत चुंगी से हिरासत में लेकर नजर बंद कर दिया था।
शुक्रवार को नजरबंद किए गए पूर्व विधायक सहित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला, विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अध्यक्ष नीरज मिश्रा, हरीश जोशी, रूपेश सक्सेना, सौरभ गिरी, श्याम कठायत, आसिफ, गौरव जोशी, राहुल राज, पवन सिंह रावत, विकास शर्मा, अमित रावत, शानू, आदिल, मयूर, हरीश शर्मा, पान सिंह रावत, अमन रावत को सीएम के वापस लौटने के बाद छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *