सीएम की पत्नी ने किया गंगोलीहाट में पौधरोपण, कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना

Spread the love

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने गंगोलीहाट में मां महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पाताल भुवनेश्वर गुफा के भी दर्शन किए। प्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर उत्तराखंड की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को सीएम धामी की पत्नी गीता धामी का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद गीता ने कहा कि आज जो जलवायु परिवर्तन, वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं। उससे हमारी नदियां, जलाशय, जल स्रोत लगातार प्रभावित हो रहे हैं। जिससे आने वाले समय में पानी का संकट बन सकता है इन सभी को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण किया जाना जरूरी है। सरकार भी लगातार चल-खाल के माध्यमों से जल संचय का कार्य कर रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिवाकर सिंह रावल, निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक, ग्राम प्रधान राधा रावल, भगवान चंद्र, हरीश भंडारी, गिरीश भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *