सीओ चंबा ने किया थाना छाम का निरीक्षण

Spread the love

नई टिहरी। सीओ चंबा सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी ने थाना छाम के मालखाना,शस्त्रागार में रखे शस्त्रों के रख रखाव के साथ थाना भवन का निरीक्षण किया। सीओ ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर नशाखोरी, साइबर क्राइम, सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा की। उन्होंने थाना पुलिस से इनकी रोकथाम को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठग लोगों को विभिन्न तरीकों से अपने जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने लोगों से फोन पर आया ओटीपी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा निजी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति के साथ साझा न करने को कहा। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक छाम पंकज देवरानी से लोगों का सत्यापन करने, चारधाम यात्रा मार्ग पर नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग, क्षेत्र में नशे की रोकथाम पर ध्यान देने के निर्देश दिये। मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट, एसएसआई दिनेश बल्लभ, सुमेरी पंवार, अरविन्द भंडारी, मनोज खंडूरी, राबिन पंवार, बुद्घि बिष्ट, राय सिंह पडियार, दिनेश चन्द रमोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *