सीओ ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने संचार शाखा एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सूचनाओं को सही टाइमिंग के साथ नोट करने के निर्देश दिए।
पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीओ ने प्राप्त होने वाली सूचनाओं को सही टाइमिंग सहित नोट किया जाए। पुलिस कंट्रोल रूम में ही व्यवस्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शाखा में व्यवस्थित रजिस्टरों को अद्यावधिक किए जाने के लिए निर्देशित किया। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए सम्बन्धित थाना व चौकी को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा कर्मशाला में रखी बैट्रियों को समय पर चार्ज करते हुए तैयारी की दशा में रखे जाने के लिए निर्देशित किया। जनपदीय थानों पर लगे सैट एवं उनकी बैट्रियों को चेक किए जाने के लिए समय-समय पर संचार से सम्बन्धित कार्मिकों को भेजा जाए। इस अवसर पुलिस निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अनुराधा डबराल सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *