फरियादी की शिकायत प्राथमिकता से सुनें : सीओ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सीओ सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने शनिवार को थाना सतपुली का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत प्राथमिकता के साथ सुनें। हर पुलिस जवान अपना अनुशासन उच्च कोटि का बनाएं रखे। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिये। इस मौके पर सीओ ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना।
शनिवार को सीओ सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने सतपुली थाने का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई। उन्होंने थानाध्यक्ष सतपुली को जवानों का अनुशासन, टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी संपति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने, अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शों का सही ढंग से पालन करवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *