सीओ ने लोगों को किया मास्क पहनने को जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस भी लोगों को जागरूक करने लगी है। शनिवार देर सांय पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी/कोटद्वार/ प्रेमलाल टम्टा ने अपने सरकारी वाहन के माइक के जरिए लोगों को कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए जागरूक किया।
सीओ पौड़ी/कोटद्वार प्रेमलाल टम्टा ने नगर के मुख्य मार्गों पर अपने वाहन के माइक के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घर से निकलने से पहले मास्क अवश्य पहने और घर पहुंचकर अपने हाथों को सेनीटाइज जरूर करें। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए घरों से बाहर निकले। कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने दोपाहिया वाहन चालकों से अपील की कि वह हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *