एसएसपी श्वेता चौबे ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा लगभग 40 वर्ष 10 माह और अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद भट्ट लगभग 37 वर्ष की सेवा पुलिस विभाग में देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। सीओ प्रेम लाल टम्टा पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद भट्ट के पुलिस विभाग में ऐच्छिक सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा द्वारा क्षेत्राधिकारी लाईन के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुआयने के दिन सेवानिवृत्ति के दिन भी अपनी सेवायें बड़ी उत्सुक्ता से दी गयी। विदाई समारोह के अवसर पर एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सीओ प्रेमलाल टम्टा एवं अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट किये। साथ ही पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
प्रेम लाल टम्टा 10 मई 1982 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। 6 जनवरी 1994 को मुख्य आरक्षी स.पु. के पद पर पदोन्नत हुए। 19 अप्रैल 2002 को उपनिरीक्षक सु.पु. के पद पर पदोन्नत, 1 मार्च 2013 को दलनायक के पद पर पदोन्नत हुए था 28 जनवरी 2021 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। प्रेमलाल टम्टा को पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। प्रेमलाल टम्टा द्वारा लगभग 40 वर्ष 10 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। उन्होंने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान 39वीं वाहिनी पीएसी मीर्जापुर, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, आईआरबी द्वितीय, 31वीं वाहिनी पीएसी उधमसिंह नगर, जनपद हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाए प्रदान की। अपने सेवाकाल में डयूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
राजेन्द्र प्रसाद भट्ट 1 मार्च 1986 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। 20 अक्टूबर 2010 में मुख्य आरक्षी स.पु. के पद पर पदोन्नत हुए तथा 17 नवम्बर 2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। राजेन्द्र प्रसाद द्वारा लगभग 37 वर्ष अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। उन्होंने सम्पूर्ण सेवाकाल में जनपद टिहरी, रूद्रप्रयाग, देहरादून तथा पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाए प्रदान की। अपने सेवाकाल में डयूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे है। इस मौके पर सीओ प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पड़ता है, परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। उन्होंने पुलिस परिवार को अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रेरित किया।