शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी लेकर आ रही कॉकटेल-2, 18 मार्च को दिखेगी फिल्म की पहली झलक

Spread the love

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म कॉकटेल 2 इस साल जून में रिलीज होगी। इससे पहले मार्च में दर्शकों के सामने इसका फर्स्ट लुक सामने आएगा, जो सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि आगामी बुधवार को सिर्फ सिनेमाघरों में फर्स्ट लुक रिलीज होगा। आगे लिखा है, अधिक जानकारी के लिए इस बुधवार 18 मार्च को थिएटर में जरूर जाएं।
फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित बताई जा रही है, जो मॉर्डन लव स्टोरी पर फोकस होगी। बता दें कि फिल्म कॉकटेल 2 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस साल जनवरी के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।
कॉकटेल 2 साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे। रोमांटिक ड्रामा फिल्म कॉकटेल को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। देखना होगा कि सीक्वल क्या कमाल करता है? फिलहाल फर्स्ट लुक के लिए दर्शक उत्साहित हैं। शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ओ रोमियो थी। यह 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई, मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में औसत ही रही। वहीं, रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी रचाई है। रश्मिका की झोली में फिल्म रणबाली भी है, जिसमें वे विजय के साथ नजर आएंगी।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *