कर्नल कोठियाल का सीएम बयान पर पलटवार

Spread the love

उत्तरकाशी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि़) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर पलटवार किया है। कोठियाल ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को प्रदेश का विकास करना था और विपक्ष में बैठी कांग्रेस को विकास को लेकर सवाल करना चाहिए था। दोनों दल अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस और भाजपा दोनों आम आदमी पार्टी और कर्नल कोठियाल को निशाना बना रहे हैं।
बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी पार्टी को देश के लिए खतरा बताया था। उत्तरकाशी में पत्रकारों से बातचीत में कर्नल अजय कोठियाल (सेनि़) ने कहा कि खतरा कौन है यह तो उन्होंने खुद ही दिखा दिया। उत्तराखंड को बने हुए 21 वर्ष हो गए, लेकिन उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं, जो आदर्श उत्तराखंड की तस्वीर पेश करता हो। उत्तराखंड के असली दुश्मन तो ये दोनों दल हैं, जिन्होंने राज्य के संसाधनों को लूटा है। इसका जवाब प्रदेश की जनता 14 फरवरी को देगी।
जब आप प्रदेश में जनमुद्दों के साथ जीत हासिल करेगी। दलबदल राजनीति पर ली चुटकी कर्नल कोठियाल ने भाजपा और कांग्रेस में दलबदल राजनीति पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह भाजपा-कांग्रेस नहीं, बल्कि भांग्रेस है। क्योंकि पता नहीं चल रहा कि कौन किसकी सरकार चला रहा है। दोनों पार्टी गंदी राजनीति कर रही हैं। भाजपा-कांग्रेस के पास अपने प्रत्याशियों को कैसे घोषित करें, इसकी क्षमता तक नहीं है। ऐसे राजनीति दलों को जनता को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *