ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन अस्त व्यस्त

Spread the love

पिछले एक सप्ताह से कोटद्वार क्षेत्र में लगातार गिर रहा पारा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पिछले कुछ दिन से लगातार बढ़ रही ठंड ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। सुबह-शाम छा रहे कोहरे व दोपहर के समय चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को गलन महसूस करवा दी है।
एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद कोटद्वार शहर का पारा लगातार गिरता जा रहा है। पिछले चार दिन से क्षेत्रवासियों को धूप के दर्शन तक नहीं हुए। सुबह-शाम छा रहे कोहरे के कारण आमजन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रविवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो चारों ओर कोहरा छाया हुआ था। दस बजे के बाद कोहरा हटना शुरू हुआ तो सर्द हवाओं ने गलन महसूस करवाई। ठंड के कारण रविवार को बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। व्यापारियों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं, लगातार बढ़ रही ठंड के बाद भी नगर निगम की ओर से भाबर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। भाबरवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि सड़कों पर रहने वाले बेसहारा व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम लापरवाह बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से सड़कों के किनारे अलाव जलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *