बारिश से तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में तूफान व बारिश से ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। घरों में कंबल निकल गए।
सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। करीब दस बजे तेज हवाएं शुरू हो गई। जिसके बाद वर्षा शुरू होने पर तापमान में गिरावट आने पर ठंड बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचाव को अपने गर्म कपड़े निकाले। जिले भर में कई स्थानों पर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। सोमवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर को आंधी तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जिले के धुमाकोट, सतपुली, नैनीडांडा आदि क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से ठंड ने भी दस्तक दे दी है। तेज हवा के कारण धान की फसलें गिर गई। जिन खेतों में किसानों ने धान काटकर छोड़ा हुआ था। धान भीगने के कारण टूटने का खतरा बढ़ जाता है। किसानों का कहना है कि मैदानी क्षेत्र में तूफान व वर्षा से फसलों को नुकसान पहुंचा है। धान भीगने पर उसे सुखाने में ज्यादा समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *