चकाराता में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

Spread the love

विकासनगर। चकराता क्षेत्र में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश ने ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ा दी। बारिश के कारण शुक्रवार को छावनी बाजार में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। यह बारिश अधिकांश फसलों के लिए खराब बताई जा रही है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान मटर और गेहूं की फसल को पहुंचा है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक होती रही। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश के कारण चली सर्द हवा ने ठंड का अहसास कराया। छावनी बाजार के व्यापारी नैन राणा, अमित जोशी, केशर सिंह चौहान, आनंद राणा, राजेंद्र राणा, अमित अरोड़ा, राहुल चांदना, राजेंद्र अरोड़ा, अशोक कुमार गोयल, रविंद्र चौहान, कमल किशोर रावत आदि का कहना है कि झमाझम बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड लौट आई है। दसऊ निवासी कृषक कल्याण शर्मा, रोशनी देवी, आशा देवी, नागो देवी, बलीराम शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा आदि बताया कि मटर और टमाटर के साथ-साथ गेहूं मटर की फसलों को तेज आंधी, तूफान और बरसात के कारण नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *