टिहरी में बारिश से ठंड बढ़ी

Spread the love

नई टिहरी। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड ने पूरे जनपद टिहरी को आगोश में ले लिया है। बारिश के कारण यकायक ठंड बढ़ जाने से लोग सीधे गरम कपड़ों में उतर आये हैं। मौसम की चेतावनी के अनुरूप ही बारिश ने सुबह से अपना रंग दिखाना शुरू किया है। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से ठंड ने इस कदर जोर पकड़ा कि लोग गरम कपड़े पहनने पर मजबूर हो गये। लोग सीधे मफलर, टोपी, स्वेटर व जैकेट पहने नजर आये। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम ही नजर आई। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। बारिश के चलते आम लोग सरकारी कामों से कलक्ट्रेट कम ही नजर आए। जिससे सरकारी महकमों में भी आम लोगों की आवाजाही नजर नहीं आई। बारिश के कारण सामान्य जीवन प्रभावित सा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *