उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी

Spread the love

पिथौरागढ़)। जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान लुढ़कर एक डिग्री पहुंच गया है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर व आग का सहारा लेने को मजबूर हैं। मंगलवार को मुनस्यारी के पंच चूली, राजरम्भा, हसलिंग, छिपलाकेदार में ताजा बर्फबारी हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही आए दिन बर्फबारी का असर निचले इलाकों में होने लगा है। जिला मुख्यालय के साथ ही बेरीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट, अस्कोट सहित विभिन्न हिस्सों में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *