विकासनगर। मार्च माह के आखिरी दिनो में भी चकराता में लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी लौट आई। सुबह से खराब मौसम और रुक रुक कर पड़ ही बारिश से सर्दी बढ़ गई है। रविवार होने के चलते चकराता आए सैलानियों को भी सर्दी ने परेशान किया। चकराता में रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से फसलों के नुकसान की चिंता: पछुवादून में भी रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह सात बजे से नौ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। उसके बाद पूरे दिन रुक रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर बाद बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही तेज हवाएं चलनी शुरु हो गई थी। बारिश और हवाओं के चलने फसलों को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है।