सुबह चली ठंडी हवाएं दोपहर में बढ़ी गर्मी

Spread the love

रुड़की। फरवरी महीने के शुरुआत में ही सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने गर्मी का अहसास करा दिया है। दिन में तापमान सामान्य से अधिक होने के चलते दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। रविवार को सुबह से ही ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई थी। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोगों ने धूप का खूब आनंद लिया। लेकिन सूरज चढ़ने के साथ साथ गर्मी भी बढ़ती गई। दोपहर के समय हालात यह रहे कि लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। और तेज धूप होनी की वजह से लोगों को गर्म कपड़े उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा। दोपहर में तल्ख धूप होने की वजह से धूप में बैठाना मुश्किल हो गया। लेकिन शाम ढलने पर फिर ठंड महसूस की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *