श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल वॉक की टीम ने मठ-मंदिरों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से होटल एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उनके विकास के लिए आपसी सहयोग पर चर्चा की।
गढ़वाल वॉक के संयोजक प्रिंस गिरि एवं महंत महेश गिरि ने श्रीनगर के मठ-मंदिरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने और उसे संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से गढ़वाल वॉक एवं शैलनट संस्था की ओर से श्रीनगर के मठ-मंदिरों के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी देने के साथ ही लक्ष्मी नारायण मंदिर, तिवारी मोहल्ला में नियमित गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में होटल एसोसिएशन के संरक्षक नरेश नौटियाल, अध्यक्ष अप्पल रतुड़ी, राजीव विश्नोई, अमित बिष्ट, प्रकाश उनियाल, विजय गैरोला, राजेश पोस्ती, विक्रम पंवार एवं दीपक पालीवाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)