महाविद्यालय का शौचालय ध्वस्त, स्टाफ और कंप्यूटर कक्ष खतरे की जद में

Spread the love

 

 

जयन्त प्रतिनिधि।

सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में थाने और डिग्री कॉलेज के बीच गदेरे पर निर्माणाधीन टैक्सी पार्किंग के निर्माण कार्य के चलते बीते गुरुवार देर रात महाविद्यालय सतपुली का शौचालय पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया। जबकि स्टाफ कक्ष और कंप्यूटर कक्ष भी खतरे की जद में आ गया है। शौचालय ध्वस्त होन से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महाविद्यालय सतपुली के छात्रसंघ यूआर अभिषेक के नेतृव में छात्र-छात्राओं ने ध्वस्त शौचालय के कारण हो रही परेशानी को लेकर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सहित उपजिलाधिकारी सतपुली को ज्ञापन दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय कुमार ने बताया कि टैक्सी पार्किंग निर्माण कार्य में गहरी खुदाई एवं सुरक्षा दीवार न बनाए जाने के कारण महाविद्यालय परिसर में निर्मित शौचालय पूर्णता ध्वस्त हो गया। जिससे अध्ययनरत 332 छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही महाविद्यालय का स्टाफ कक्ष, कंप्यूटर कक्ष भी खतरे की जद में है। शुक्रवार को एसडीएम सतपुली के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी व निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र प्रेषित किया गया है। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में कार्यदाई संस्था को शौचालय के मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *