पैदल यात्रा पर निकले महाविद्यालय के रोसर्व/रेंजर्स

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स/रेंजर्स हेतु पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोवर्स/रेंजर्स की विभिन्न टोलियां बनाई गई थी। इस दौरान प्राचार्य ने रोवर्स/रेंजर्स को हाइकिंग के महत्व के बारे में बताया।
प्राचार्य जानकी पंवार के निर्देश पर पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में रोवर्स/रेंजर्स की चार टोली श्री बद्री, केदार, गंगोत्री और यमुनोत्री टोली बनाई गई। प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने रोवर रेंजर्स को हाइकिंग का अर्थ महत्व एवं विषय संबंधित समस्त जानकारी दी। रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुषमा थलेड़ी व डॉ. जुनीष कुमार ने बताया कि हाइकिंग या पैदल यात्रा एक आउटडोर गतिविधि है। प्राकृतिक वातावरण में पैदल चलना और प्रकृति को जानना सबसे महत्वपूर्ण है। यह इतनी लोकप्रिय गतिविधि है कि दुनिया भर में कई हाइकिंग संगठन हैं और यह युवाओं के स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत लाभकारी है। सभी टोलियों के रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी एवं सदस्यो के संरक्षण में महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता कार्य किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम के पश्चात सभी टोलियां पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थान में चिन्हों के माध्यम से पहुंचे। प्रथम टोली (श्री बद्री) ने आगे चलकर गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए सांकेतिक चिन्हों का प्रयोग किया। शेष समस्त टोलियों ने चिन्हों का अवलोकन करते हुए मार्ग में पनियाली नदी के किनारे-किनारे वनाच्छादित क्षेत्र का भ्रमण कर एक स्थान पर एकत्रित होकर हम होंगे कामयाब……. ऐसा गीत गाकर हर्षोल्लास मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *