तीन दिवसीय कांडा महोत्सव रंगारंग समापन

Spread the love

 

बागेश्वर। कांडा महोत्सव समिति के तत्वावधान में यहां आयोजित तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। अंतिम दिन स्थानीय विद्यालयों के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्ति से रूबरू कराते हैं। साथ ही नई पीढ़ी अपनी धरोहर से जुड़ती है। राइंका मैदान में महिलाओं की रसाकसी प्रतियोगिता, झोड़ा चांचरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र व इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भौर्याल ने इसे क्षेत्रीय प्रतिभाओं के लिए बेहतर मंच बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि ऐसे महोत्सवों के माध्यम से सामाजिक एकता, संस्ति के संवर्धन होता है। संचालन वीरेंद्र नगरकोटी ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, सचिव दरपान सिंह धपोला, ब्यवस्थापक आनंद सिंह धपोला, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह नगरकोटी, किशोरी वर्मा, आलम सिंह मेहरा, जितेंद्र वर्मा, संरक्षक गोविंद सिंह भंडारी, थानाध्यक्ष मनवर सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *