सिलगढ़ महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लक के सिलगढ़ पट्टी में लगने वाले सिलगढ़ महोत्सव का रविवार को रंगारंग शुभारंभ हो गया। महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। महोत्सव रविवार से 3 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव के पहले दिन सिलगढ़ पट्टी की महिला मंगल दलों जैली, पाली, महरगांव, टाट, जनता इंटर कालेज देविधार मोलखचोरी, राजकीय इंटर कालेज तैला, नागराजा चिल्डन एकेडमी तैला, राजकीय इंटर कलेज कंडाली, लोकगायक आरती रावत व गीत गंगा टीम द्वारा लोक नृत्य झुमैला, मां इन्द्रसेनी, कूष्माण्डा देवी के जागर, मां मठियाना जागर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भूमि का भूमियाल नागराजा देवता की स्तुति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सिलगढ़ विकास समिति द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मुख राजकीय इंटर कलेज तैला सिलगढ़ के प्रांगण का सुधारीकरण व चारदीवारी निर्माण करने की मांग रखी गई। मुख्य अतिथि द्वारा समिति की मांग को स्वीकार करते हुए जिला पंचायत द्वारा 10 लाख रु देने की घोषणा मंच द्वारा की गई। साथ ही जनता को आगामी वर्ष में लगने वाले मेला और भव्य देखने को मिलेगा।
वहीं सिलगढ़ समिति अध्यक्ष वीर सिंह रावत व समिति के समस्त पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के प्रति खेद व्यक्त करते हुए कहा वर्तमान सरकार द्वारा जनहित की कई योजनाएं चलाई गई है। मेलों के माध्यम से इनका प्रचार व प्रसार किया जा सकता है, किंतु इस विकास मेले केवल आठ विभागों के द्वारा ही अपने स्टल लगाए गए। इस मौके पर वीर सिंह रावत, ओम प्रकाश बहुगुणा, दर्मियान जख्वाल, जिला पंचायत सदस्य कंडाली कुसुम देवी, प्रधान तैला बीना गोस्वामी, शेरू मिस्त्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमंडी सतेंद्र कण्डारी, पाल सिंह पंवार, मगना नन्द भट्ट, यशवीर चौहान, पूर्व प्रधान मेहरवान सिंह, नरेश भट्ट, विनोद कण्डारी, दीपक रावत, विजयपाल सिंह, शूरवीर सिंह, हयात सिंह, दर्शन विष्ठ, सतीश भट्ट, यशपाल सिंह, कमल सिंह रावत, गोकुल सिंह,जयेंद्र भण्डारी, सुरेंद्र चमोली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *