ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

Spread the love

अल्मोड़ा। मां नंदा, सुनंदा और गणेश पूजा के साथ प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मेले में सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों की धूम रही। मंदिर परिसर में दुकानों के खुलने से चहल पहल शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में भक्तों ने आकर मंदिर में दर्शन किए।
बुधवार को मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने किया। चंद राजवंश के युवराज नरेंद्र चंद ने पंचमी के अवसर पर मंदिर में गणेश पूजा की। दिन में मंदिर परिसर में ऐपण और मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं। एडम्स मैदान में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम को वंदना, नटराज जुंबा फिटनेस प्रस्तुति, कुमाउनी हिंदी गायन आदि कार्यक्रम हुए। सभी कार्यक्रमों ने महोत्सव में रंग जमा दिया।
यहां पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेला समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी, सहसंयोजक हरीश बिष्ट, सहसंयोजक संजय साह, सहसंयोजक अर्जुन बिष्ट, नरेंद्र वर्मा, अनूप साह, किशन गुरुरानी, धन सिंह मेहता, रवि गोयल, एलके पंत, महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश पालनी, ललित मोहन साह, अमरनाथ नेगी, दिनेश साह, जीवन नाथ वर्मा, डॉ. निर्मल जोशी, दिनेश गोयल, एड. जीवन गुप्ता, कौशल सक्सेना, कुलदीप मेर, सीपी वर्मा, डॉ. रमेश चंद्र लोहुमी, राजकुमार बिष्ट, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।
दुकानों में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग
मंदिर परिसर व एडम्स मैदान कई तरह की दुकानों से सजा हुआ है। काफी संख्या में लोग दुकानों में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। इससे मंदिर परिसर में खासी भीड़ लग रही है। दोनों जगहों में झूलने के लिए झूले भी लगाए गए हैं।
आज होंगे ये कार्यक्रम
– 11 बजे से ड्योढ़ीपोखर से मंदिर तक शोभायात्रा
– अपराह्न तीन बजे कदली वृक्ष के आमंत्रण
– एडम्स मैदान में सीनियर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
– शाम सात बजे हेम पांडे और चंदन एंड ग्रुप्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम
– राकेश पनेरू, संगीता सोनल और संस्कृत विभाग का स्टार नाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *