एनएसएस शिविर का रंगारंग आगाज

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श बालिका इंटर रानीखेत के प्राथमिक अनुभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर की रंगारंग शुरूआत हुई। अतिथियों ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके समाज सेवा का बेहतरीन जरिया बताया।
एनएसएस शिविर का प्रधानाचार्या बिशौला देवी सहित पीटीए अध्यक्ष ललित मेहन, एसएमसी अध्यक्ष प्रेमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। प्रधानाचार्या बिशौला देवी ने स्वयंसेवियों से राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना को आत्मसात करते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी बिंदु कोहली ने सात दिवसीय शिविर की कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। शिविरार्थियों ने रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *