भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में दिखे देश भक्ति के रंग

Spread the love

देहरादून। आजादी अमृत तहत के चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान तहत के भाजयुमो महानगर की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवा देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे। शहर में देश भक्ति गीत, वंदे मातरम और भारत माता की जयकारों की गूंज सुनाईं दी। गांधी पार्क समेत कई स्थानों पर यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई। शनिवार को राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच से यात्रा शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बग्गा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि रैली में युवाओं उत्साह को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है राष्ट्रवाद की भावना किस तरह से कूट-कूट कर भरी हुई है। देश भक्ति से लबरेज ये युवाओं बता रहे हैं कि भारत देश राष्ट्रवादी युवाओं का देश है। इस युवा जोश को कोई भी असामाजिक तत्व तोड़ नहीं पाएगा। तिरंगा यात्रा दिलाराम चौक, एस्लेहल चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौके से होते हुए पवेलियन ग्राउंड में संपन्न हुई। इस मौके पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, पुष्कर काला, सीताराम भट्ट, कमली भट्ट, श्याम पंपत, आदित्य चौहान, नीरज पंत, मधुसूदन जोशी, विपुल मैंदोली, कुलदीप पंत, साक्षी शंकर, सत्यम अरोड़ा, राहुल चौहान, गौरव केसला, अक्षत जैन, दीपक सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *