आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

Spread the love

हरिद्वार(। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को छह प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा के अनुसार, उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षाझ्र2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षाझ्र2026 की स्क्रीनिंग 22 मार्च को प्रस्तावित है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षाझ्र2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच होगी। कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षाझ्र2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 तक कराई जाएगी। सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की साक्षात्कार परीक्षा 16 मार्च से प्रस्तावित है। प्रवक्ता की मुख्य परीक्षाएं नौ मई से माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षाझ्र2025 के अंतर्गत 9 मई को भौतिक विज्ञान, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी और 31 मई को इतिहास विषय की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। सहायक निदेशक की भर्ती परीक्षा स्थगित डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक परीक्षाझ्र2025 पूर्व में 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी, उसे अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षाझ्र2024 की मुख्य परीक्षा 3 और 4 सितंबर 2025 को हो चुकी है। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कंप्यूटर परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *