आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करेगा आयोग

Spread the love

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कहा कि आयोग पीड़ितों की मदद के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है।
शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कौड़िया, गाड़ीघाट, काशीरामपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में आई आपदा से इन क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के आशीयाने तक उजड़ गए। कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सरकार योजनाएं बना रही है। इस संबंध में वह भी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की समस्या को सुनते हुए जल्द उनके निराकरण का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री आनंद प्रकाश, अमित नेगी, उज्वल खेतवाल, सुरेंद्र लाल आर्य, नवल किशोर, भूपेंद्र सिंह, संजीव थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *