लोकसभा चुनाव की तैयारियां समय से पूरी करें : आयुक्त

Spread the love

आयुक्त गढ़वाल ने जिला निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने जिला मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मंगलवार को आयुक्त गढ़वाल ने जिला मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 14500 से अधिक नये मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शामिल किये जाने को लेकर जिला प्रशासन कार्यो की सराहना की। साथ ही उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं पेयजल, विद्युत, शौचालय व दिव्यांगजनों हेतु रैम्प की व्यवस्था को समय से पूरा करने के लिए अलग-अलग विभागों को दायित्व का आवंटन करना सुनिश्चित करें, ताकि बुनियादी सुविधाऐं को समय पर जुटाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने पोलिंग पार्टियों के लिए प्रयाप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने के लिए आवश्यक तैयारियां करने को लेकर दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जनपद के सभी मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रिसिविंग एक ही जगह जीबी पंत प्रद्यौगिकी कालेज घुड़दौड़ी से किये जाने सम्बंधी लिये गये निर्णय की भी सराहना की। कहा कि पोलिंग पार्टियों का रिसिविंग स्थल एक ही जगह पर होने से हर तरीके से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियां समयानुसार चल रही है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 से सम्बंधी अब तक की तैयारियों से आयुक्त गढ़वाल को अवगत कराया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित थे।

गढ़वाल आयुक्त ने किया जिला कोषागार का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने जिला मुख्यालय स्थित जिला कोषागार के डबल लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दस्तावेजों, पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने डबल लॉक का निरीक्षण करते हुए मुख्य कोषाधिकारी को पंजिकाओं का बेहतर तरीके से रख-रखाव करने को कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *