ऋषिकेश में 16 को कमिश्नर लेंगे चारधाम यात्रा को बैठक

Spread the love

ऋषिकेश()। चारधाम यात्रा को लेकर 16 फरवरी को ऋषिकेश में विभिन्न जिलों के होटल एसोसिएशन, परिवहन यूनियन, ट्रैवल कारोबारियों और डंडी-कंडी संचालकों के साथ बैठक होगी। यह बैठक में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय लेंगे। चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में प्रस्तावित बैठक में कमिश्नर चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर चर्चा करेंगे। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए वह आवश्यक सुझाव भी लेंगे। समस्याओं को सुनने के साथ ही उनकी निस्तारण को भी प्रभावी पहल की जाएगी। यात्रा प्रशासन संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि बैठक को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिभाग के लिए चारधाम होटल एसोसिएशन, संयुक्त रोटेशन, चारधाम संरक्षण समिति, डंडी-कंडी संचालक और टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों को आमंत्रण भी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *