समिति ने अशोक सिंह गब्र्याल व बलवंत सिंह पंवार को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बेहतर समाज सेवा के लिए कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति की ओर से पूर्व उपायुक्त अशोक सिंह गब्र्याल को मान सिंह रावत सर्वोदय सम्मान और पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक बलवंत सिंह पंवार को स्व. शशिप्रभा रावत सर्वाेदय सम्मान दिया गया।
सोमवार को हल्दूखाता स्थित राजेश्वरी करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डा. सुरेद्र लाल आर्य ने स्व. मान सिंह रावत व स्व. शशिप्रभा रावत के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दंपति ने अपना पूरा जीवन महात्मा गांधी व विनोवा भावे के सर्वोदय विचारों के प्रवाह हेतु समर्पित कर दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। नेत्र सिंह रावत ने कहा कि सर्वोदय विचार आज सर्वाधिक प्रासंगिक है, जिससे सर्व-धर्म समभाव को गति मिलेगी। पूर्व उपायुक्त अशोक कुमार गब्र्याल ने कहा कि आज भी बोक्सा जनजाति वर्ग विकास की बाट जोह रहा है। ऐसे में हमें इसके हितों को लेकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में बेहतर समाज सेवा के लिए अशोक सिंह गब्र्याल व बलवंत सिंह पंवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गिरिराज सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, विनय किशोर रावत, इंदु डबराल, उषा देवी, दीपा देवी, मंजु रावत, डा. शीलसौरभ रावत, दीपक कुकरेती, श्रद्धा सुमन नेगी, बृजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. गीता रावत शाह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *