जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की ओर से पूर्व अपर शिक्षा निदेशक डा. राम प्रसाद ध्यानी को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज सेवा का भी संकल्प लिया।
समिति के सदस्यों ने डा. राम प्रसाद ध्यानी के आवास में पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी व अन्य सदस्यों ने डा. राम प्रसाद ध्यानी को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व अपर शिक्षा निदेशक डा. राम प्रसाद ध्यानी ने सदैव गरीब व आसहाय बच्चों की मदद के लिए कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में दिया जा रहा उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर कई विद्यार्थी आज देश के सर्वोंच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्था के सदस्यों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया। कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा मिलें इसके लिए हम सभी को गंभीरता से कार्य करना होगा। इस मौके पर माया देवी, चंद्र सिंह नेगी, नारायण सिंह नेगी, गंभीर सिंह असवाल, कुंवर सिंह रावत, कमल बिष्ट, दीपक ध्यानी आदि मौजूद रहे।