समिति की बैठक का हुआ आयोजन

Spread the love

 

नई टिहरी। लखवाड़ व्यासी युवा श्रम संविदा सहकारी समिति ने नैनबाग में बैठक का आयोजन किया। बैठक में मांग रखी गई कि लखवाड़ व्यासी बांध परियोजना में प्रभावित परिवारों में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को स्थाई रोजगार उपलब्ध हो। लखवार बांध से प्रभावित बेरोजगारों के लिए यूजेवीएनएन ने रोजगार के लिए 2016 में विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की थी। बीते 7 वर्षों में कोई भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। जबकि लखवाड़ बांध की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बांध का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसलिए शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जानी चाहिए। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। रोजगार के साथ-साथ व्यवसायिक रोजगार मुहैया करने पर भी जोर दिया गया। समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का कहा कि रोजगार की मांग को लेकर सभी युवा एक एक साथ खड़े रहें। बैठक में अभय प्रताप सिंह, संदीप तोमर, सुरेश चौहान, अजय तोमर, विनय प्रताप सिंह, अनूप पंवार, प्रवीन नोटियाल, मयंक बिजल्वाण, आशीष पंवार, महेश तोमर, सुरेश रावत, शुभम नौटियाल, सचिन रावत, नरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *