समिति ने दी चक्काजाम की चेतावनी, किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि :
कोटद्वार : जीएमओयू के सदस्यों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर बैठे जीएमओयू बचाव संघर्ष समिति के सदस्यां की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सदस्यों ने जल्द उनकी मांगों का निराकरण नहीं होने पर चक्काजाम की भी चेतावनी दी। कहा कि कंपनी में चार वर्षाें से ही कुछ लोग अपने चहेतों को संचालक बना रहे हैं।
बुधवार को समिति के सदस्यों ने इस संबंध में तहसील में पहुंचकर प्रशासन से भी वार्ता की। समिति के अध्यक्ष सत्यानंद भट्ट ने प्रशासन के सम्मुख अपनी मांगे रखी। लेकिन वाहन स्वामियों की प्रशासन के साथ वार्ता बेनतीजा रही। वाहन स्वामियों ने तहसील परिसर में कंपनी में मनमानी दिखाने वालों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। कहा कि पिछले तीन-चार सालों से अपने चहेतों को ही संचालक बनाया जा रहा है। विपक्षी उम्मीदवार को कोई न कोई बहाना बनाकर अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सक्षम अधिकारी की देखरेख में कंपनी के निष्पक्ष चुनाव करवाए जाने की मांग की है। कहा कि जो वाहन बिक चुके है, उन वाहनों को भी कंपनी में व्यवस्था में संचालित किया जाए। वाहन स्वामियों का कंपनी में जमा तीन प्रतिशत कमीशन को वापस दिलाया जाए। वाहन स्वामियों की सदस्यता को तत्काल बहाल किया जाए। मांगे न जाने पर वाहन स्वामियों ने अनिश्तकालीन चक्का जाम की घोषणा कर दी। कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वह आंदोलन में डटे रहेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र रावत, कोमल सिंह, बलराम सिंह, मातबर सिंह रौथाण, विनोद कुमार, दुर्गा प्रसाद, नरेंद्र सिंह नेगी, दरवान सिंह, गणेश प्रसाद, कुदंन सिंह, गजे सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *