आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल में प्रदर्शन किया

Spread the love

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अल्मोड़ा मेडिकल कलेज के अधीन बेस अस्पताल में प्रदर्शन किया। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया और मौके पर पहुंचे कलेज प्रबंधन के घेराव भी किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आगे भी प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी भी दी। कहा कि मेडिकल कलेज बनने के बाद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ना तो डायलिसिस की व्यवस्था है, ना ह््रदय रोग विशेषज्ञ मौजूद हैं, वहीं वेंटीलेटर भी शोपीस बनकर रह गए हैं। कहा कि लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते ही बीते दिनों एक नवजात को जान गवानी पड़ी। कहा कि लचर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भाजपा और कांग्रेस की सरकारें जिम्मेदार हैं। इधर, मेडिकल कलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, अरुणोदय तिवारी, रोहित सिंह, मीरा जीना, मीना भंडारी, राधा आर्या, दानिश कुरेशी , योगेंद्र अधिकारी, मनोज गुप्ता, नेहा, पूनम, गीता, संदीप, ललिता, दिनेश कुमार , सागर, हिमांशु, मोहित आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *