नशा मुक्त होली के लिए आमजन को करेंगे जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर चन्द्र मोहन बडथ्वाल की अध्यक्षता में गेप्स संस्था व एनडीवीआर के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक पदमपुर मोटाढाक में आहुत की गई।
बैठक में नशा मुक्त होली मिलन कार्यक्रम एवम् महिला दिवस पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समाज को नशा मुक्त करने के लिए जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर गेप्स के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, महामंत्री जगत सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मनमोहन काला, सांस्कृतिक प्रभारी रेखा ध्यानी, भारत सिंह नेगी, रमा कांत कुकरेती, रोशन लाल कुकरेती, एन डी वी आर के प्रतिनिधि अनुराग कंडवाल, मीडिया प्रभारी धर्म वीर सिंह नेगी, गेप्स के संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *