सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कॉलेज खंडाह में संकुल चमराड़ा का विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय प्रबंधन विकास समिति का प्रथम चरण का सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। राइंका खंडाह के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद किमोठी के दिशा-निर्देशन में तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमराड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खंडाह, जामणाखाल आदि विद्यालयों के प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर चमराडा संकुल प्रभारी संजय नौडियाल तथा राइंका सुमाड़ी के हिन्दी अध्यापक अखिलेश चन्द्र चमोला भूमिका सन्दर्भ दाता के रूप में रहे। प्रशिक्षण में सामुदायिक सहभागिता, समग्र शिक्षा अभियान, बाल बाटिका, निपुण भारत, शिक्षा का अधिकार, मिशन कोशिश, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर परिचर्चा की गई। इस मौके पर विनीता मेहरा, संध्या कोठियाल, सुकन्या थपलियाल, सीमा नेगी आदि शिक्षिकाओं ने भी विचार रखे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *