जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट को-आपरेटिब सोसाइटी (एलयूसीसी) ने अभी तक कंपनी के फरार संचालकों को गिरफ्तार न किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि कंपनी के फरार संचालकों को तत्काल गिरफ्तार कर उनकी डूबी रकम वापस दिलवाई जाए।
सुरेश नेगी, सुनीता रावत के नेतृत्व में एलयूसीसी पीड़ित तहसील परिसर में एकत्रित हुए, जहां पर उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सुरेश नेगी ने कहा कि वे विगत 177 दिनों से तहसील परिसर में धरना दे रहे है, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रहा है। कहा कि भले ही प्रदेश सरकार सीबीआई जांच करवाने की बात कर रही है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी सीबीआई आरोपितों पर शिंकजा नहीं कस पाई, आरोपित अभी भी खुले आम घूम रहे है। कहा कि निवेशक उनसे डूबी रकम वापस करने के लिए उनके घरों के चक्कर काट रहे है, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ रही है। कहा कि जब तक उनकी डूबी रकम वापस नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुनीता नेगी, तृप्ति नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह भंडारी मौजूद रहे।