सक्षम संस्था ने दिव्यांगों को बांटे कंबल

Spread the love

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरी में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समाजसेवी सक्षम संस्था की ओर से भाबर क्षेत्र के दुर्गापुरी में दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान संस्था ने तीस से अधिक दिव्यांगों को कंबल बांटे।
शुक्रवार को संस्था की ओर से दुर्गापुर क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षो से दिव्यांगों के हितों को लेकर कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को हरसंभव मदद मुहैया करवाना है। संस्था के सदस्य गौरव जोशी ने कहा कि चार जनवरी को सक्षम की ओर से हरिद्वार में दिव्यांग शिविर का आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी दिव्यांगों की मदद में आगे आने की अपील की। इस मौके पर सेवा सहकारिता समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त, नितिन कुमार, सुमित नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *