लायंस क्लब के नाम रही प्रतियोगिता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित ओपन बालक-बालिका वर्ग की मिक्स हाकी प्रतियोगिता लायंस क्लब के नाम रही।
राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में पहला मुकाबला इंटर कालेज मोटाढाक-ए व जय भारती पब्लिक स्कूल-बी के मध्य खेला गया। जिसमें इंटर कालेज मोटाढाक-ए ने 4-0 से जीत दर्ज की। द्वितीय मुकाबला पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कालेज व स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने 6-1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला इंटर कॉलेज मोटाढांक-ए व लायंस क्लब, कोटद्वार के मध्य खेला गया। मुकाबले में लायंस क्लब, कोटद्वार ने 4-0 से जीत दर्ज की। द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज व जय भारती पब्लिक स्कूल-ए के मध्य खेला गया। मुकाबला अंतिम समय तक बराबरी पर रहा। पेनाल्टी शूट आउट के जरिए हुए निर्णय में जय भारती पब्लिक स्कूल-ए ने 5-4 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकबला जय भारती पब्लिक स्कूल-ए व लायंस क्लब के मध्य हुआ। मुकाबले में लायंस क्लब ने 3-2 से प्रतियोगिता जीत ली। निर्णायक की भूमिका राहुल यादव, तेजेंद्र रावत, अक्षत रावत, नीरज रावत, विक्रम सिंह नेगी ने निभाई। समापन अवसर पर पार्षद सौरभ नौडियाल व विधायक प्रतिनिधि मनीराम शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, सुनील रावत, धीरेंद्र कंडारी, सतपाल असवाल, सिद्वार्थ रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *