19 मई को युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगी प्रतियोगिताएं

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र की बैठक आयोजित की गई। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आगामी 19 मई को युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, पेंटिंग, सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र अधिकारी को निर्देशित किया कि युवा महोत्सव को बेहतर तरीके से करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि ड्रग्स (नशीले पदार्थ) को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे लोग जागरूक हो सकेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय प्रचार विभाग को निर्देश दिए कि युवा महोत्सव कार्यक्रम के दिवस पर आजादी के गुमनाम नायकों की प्रदर्शनी लगावाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग युवा महोत्सव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाएं। नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि युवा महोत्सव कार्यक्रम में मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, पेंटिंग, सांस्कृतिक प्रोग्राम व भाषण प्रतियोगिता आगामी 19 मई को जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। कहा कि जनपद स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का राज्य स्तर के लिए चयन किया जाएगा राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुशवाहा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. गौरव, डॉ. सौरभ, युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत सहित केसर असवाल, अंजना बिष्ट व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *