कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री को भेजा चिट्ठी का संकलन

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिट्ठी का संकलन प्रधानमंत्री को भेजा। जिला प्रशासन के जरिए भेजी गई चिट्ठी में महंगाई, भ्रष्टाचार समेत तमाम मुद्दों को उठाया गया है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के जरिए पीएम को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने बताया कि राष्ट्रव्यापी जय भारत सत्याग्रह के तहत आठ से 30 अप्रैल तक चिट्ठी कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर पीएम को चिट्ठी भेजी गई। इस दौरान जिले से दो हजार चिट्ठियां भेजी गई। बीते रविवार को कार्यक्रम का समापन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को प्रशासन के जरिए चिट्ठियों का संकलन पीएम को भेजा गया। कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, प्रकाश बोहरा, गोविंद सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *