घटिया डामरीकरण की शिकायत की

Spread the love

चमोली। देवाल-खेता मोटर मार्ग पर इन दिनों पीएमजीएसवाई विभाग डामरीकरण का काम कर रहा है। जनप्रतिनिधियों ने किमी एक पर हो रहे डामरीकरण को घटिया बताते हुए कहा कि मिट्टी व पूराने डामर के ऊपर बिछाने का आरोप जनप्रतिनियों ने कार्यदाई संस्था पर लगाया है। जनप्रतिनिधियों डामर की जांच कर घटिया डामर को उखाड़ कर फिर गुणवत्तापरक डामर करने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया, पूर्व प्रमुख हरेन्द्र सिंह कोटेड़ी, समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देवाल खेता मोटर मार्ग के किमी एक से पांच तक पीएमजीएसवाई के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से इनदिनों किमी एक देवाल से डामर का कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि आगे से नाम मात्र का डामर हो रहा और पीछे से जगह जगह पर उखड़ता जा रहा है। डामर मानक के हिसाव से नहीं पड़ रहा है। गुणवत्ता का पूरी तरह अभाव है। उन्होंने कहा कि बिछाय डामर हाथ से उखड़ जा रहा है। क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू ने भी डामरीकरण का निरीक्षण किया। देवाल खेता मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकरण की शिकायत आई है। साइड पर जांच के लिए सहायक अभियंता जूनियर अभियंता को भेजा गया है। जांच में डामर खराब पाया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही डामर दोबारा करवाया जाएगा। प्रमोद गगाड़ी अभिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *