निगम कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप, की शिकायत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गोखले मार्ग के एक व्यापारी ने नगर निगम के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने इस संबंध में नगर आयुक्त को भी पत्र दिया है। कहा कि उक्त कर्मचारी उनके घर की सीढ़ी में बैठकर शराब पी रहे थे।
गोखले मार्ग निवासी तुषार गोयल ने घटना के संबंध में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि गोखले मार्ग में उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। गुरुवार शाम करीब आठ बजे उनकी दुकान में काम करने वाले लड़के ने बताया कि कुछ व्यक्ति घर की सीढ़ी पर बैठकर शराब पी रहे हैं। बताया कि जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यक्तियों को घर की सीढ़ी से हटने को कहा तो वह खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए गाली-गलौच करने लगे। बताया कि शराब के नशे में धुत उक्त व्यक्ति उनसे घर के दस्तावेज मांगने लगे। वहीं, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि मामला गंभीर है। घटना के संबंध में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लेकिन, वीडियो में व्यक्तियों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *