गांव में गंदगी फैलाने का लगाया आरोप, एसडीएम से की शिकायत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
च्वींचा गांव के ग्रामीणों ने गांव से सटी बस्ती के लोगों पर गांव में गंदगी फैलाने व उनके जानवरों द्वारा खेती को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व नगर पालिका प्रशासन से भी समस्या के हल की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकाला जा सका है। जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्या का हल निकालने की मांग उठाई है।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीण राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि पिछले लंबे समय से गांव में सटी बस्ती के लोगों द्वारा ग्रामीणों के खेतों में कूड़ा फेंका जा रहा है। बरसात के समय नालियों का पानी ग्रामीणों के खेतों में छोड़ दिया जाता है। साथ ही उनके पालतू जानवरों द्वारा खेती को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नगर पालिका प्रशासन को भी समस्या के हल की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्या का हल निकालने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *