गौचर में खुरपका रोग की शिकायात, कई पशुओं की मौत

Spread the love

चमोली। नगर क्षेत्र में रह रहे पशुओं में खुरपका रोग होने की शिकायतें आ रही हैं। खासतौर पर कृष्णा गो सदन में 92 पशुओं में से पिछले एक सप्ताह में करीब 15 पशुओं की मौत हो गई है। नगर पालिका प्रशासन की शिकायत के बाद पशुपालन विभाग अब पशुओं का उपचार करने में जुटा है। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने बताया कि गो सदन में रह रोज तीन से पांच पशुओं की मौत हो रही है। मृत पशुओं के शवों को उचित नियमों के अनुसार दफनाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि रोग के सामने आने पर उन्होंने पशुचिकित्साधिकारी नीलम, फार्मासिस्ट बीना गुसाईं और बलवंत रावत के साथ मिलकर उपचार शुरू करवाया। लेकिन अभी बीमारी पर आशानुरूप नियत्रंण नहीं मिल पा रहा है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए अंजू बिष्ट ने जिलाधिकारी चमोली को पत्र लिखकर मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर सभासद अनिल नेगी ने बताया कि बीमार पशुओं के उपचार का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बीमारी धीरे धीरे महामारी का रूप ले रही है। जिससे स्थिति अनियंत्रित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *