मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्घता से करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता की जाय

Spread the love

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेवल 01 तथा लेवल 02 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्घता से करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता की जाय। उन्होंने विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों की दर्ज शिकायतों को स्वयं पोर्टल में देखते हुये शिकायतकर्ताओं से स्वयं भी दूरभाष पर वार्ता की। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि दर्ज शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता करने के साथ ही विभाग द्वारा की गई कार्यवाही को पोर्टल पर अपडेट किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि लम्बे समय से लम्बित शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाय तथा सभी अधिकारी प्रत्येक दिन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन स्वयं करें ताकि लम्बित व दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता यूपीसीएल कन्हैया मिश्रा, ईओ नगरपालिका अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *