100 मिनट के भीतर होगा सी-विजिल एप के माध्यम से दर्ज शिकायतों का निस्तारण

Spread the love

बागेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता से संपन्न कराने के उद्देश्य से आदर्श आचार संहिता के मामलों के संबंध में सी-विजिल एप के माध्यम से दर्ज होने वाले शिकायतों का 100 मिनट के भीतर होगा। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं लिकर मनिटरिंग टीम के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता पर पूर्ण रूप से निर्भर है। इसके लिये यह जरूरी है निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में किसी भी दशा में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर आम जनमानस द्वारा इसकी शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं, जिसका त्वरित निराकरण 100 मिनट के समयावधि के अंतर्गत कंट्रोल रूम सहित सभी टीमों एवं आरओ, एआरओ द्वारा इसका निराकरण किया जाना जरूरी है। मास्टर ट्रेनर रोहित बहुगुणा ने उपस्थित कार्मिकों को सी-विजिल एप के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। यहां एसडीएम बागेश्वर हर गिरी, नोडल अधिकारी व्यय वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, जिला आबकारी अधिकारी गोविंद मेहता, तहसीलदार कपकोट पूजा शर्मा, गरुड़ तितिक्षा जोशी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *