पैलिंग गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

Spread the love

रुद्रप्रयाग : विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम सभा पैलिंग में ग्राम प्रधान सनोज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव में शराबबंदी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 20 मार्च से गांव में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे शादी, पार्टी, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में शराब का सेवन और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और सामाजिक व वैवाहिक आयोजनों में झगड़ा व मारपीट और घरों में विवाद व घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ती हैं। इसके चलते पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों की गरिमा भी प्रभावित होती है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *