निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण जल्द पूरा करें

Spread the love

हल्द्वानी। ब्लक कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख ने बाल विकास विभाग को आठ निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बुधवार को हुए कार्यक्रम में बोहरागांव की प्रधान ने क्षतिग्रस्त पंचायत भवन के जीर्णोंद्घार की मांग की। जिस पर प्रमुख ड़ हरीश बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण कर जीर्णोंद्घार करने को कहा। वहीं उन्होंने बाल विकास विभाग को आठ निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी केएन शर्मा, महेश्वर अधिकारी, कैलाश गोस्वामी, प्रेम बल्लभ बृजवासी, हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जया बोहरा, लता पलड़िया, पूरन लाल, खीमानंद पुजारी, ईश्वरी दत्त, यशपाल, प्रकाश आर्य, ष्ण पलड़िया, ईश्वरी दत्त, प्रेम मेहरा, मनीष गोनी, ईश्वरी राम, दुर्गादत्त पलड़िया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *